Homeउत्तर प्रदेशवयोवृद्ध शिक्षक यदुनाथ प्रसाद द्विवेदी का निधन, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने व्यक्त...

वयोवृद्ध शिक्षक यदुनाथ प्रसाद द्विवेदी का निधन, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

लखनऊ। प्रसिद्ध शिक्षक यदुनाथ प्रसाद द्विवेदी का आज निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के गुरु थे। यदुनाथ प्रसाद द्विवेदी जनपद हरदोई के मल्लावां क्षेत्र स्थित राघव रामपुर गांव के निवासी थे।

सूत्रों के अनुसार, दिवंगत शिक्षक कल शाम सदर कैंट रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित दुर्गा मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय सामने से आ रही ट्रेन को देखकर वे सदमे में आ गए और सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनकी असामयिक मृत्यु हो गई।

यह दुखद घटना सुनते ही बड़ी संख्या में राजनेताओं, अधिकारियों, शिक्षकों, पत्रकारों और समाजसेवियों ने शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उनके दामाद उदयगंज निवासी, सचिवालय के संयुक्त सचिव अखिलेश मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद अमित चौधरी, पूर्व पार्षद दिनेश यादव और मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी चंद्र विजय वर्मा सहित अन्य कई लोग शोक व्यक्त करने पहुंचे।

वरिष्ठ पत्रकार एस.पी. सिंह, राजेंद्र सिंह, भाजपा नेता राजकुमार सोनकर, पत्रकार श्याम कुमार, आनंद मिश्र, प्रदीप यादव, विमल यादव, शैलेन्द्र यादव और अन्य कई गणमान्य लोग भी इस दुखद मौके पर उपस्थित थे। स्वर्गीय यदुनाथ प्रसाद द्विवेदी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव राघव रामपुर से मेहंदी गंगा घाट पर किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular