Homeदेश विदेशनिर्दलीय प्रत्याशी के एसडीएम को थप्पड़ मारने के बारे में अशोक गहलोत...

निर्दलीय प्रत्याशी के एसडीएम को थप्पड़ मारने के बारे में अशोक गहलोत क्या बोले?

राजस्थान में बुधवार को विधानसभा उपचुनाव के दौरान एसडीएम अधिकारी को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को गिरफ़्तार कर लिया गया है. नरेश मीणा की गिरफ़्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने कई जगह आगजनी की है और हाइवे जाम करने की तैयारी कर रहे हैं.

इस पूरी घटना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “इसकी जानकारी प्रदेश की कांग्रेस कमेटी ले रही है कि ऐसी नौबत ही क्यों आई? कल की घटना के बाद सरकार का कोई भरोसा बचा है क्या?”

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “अच्छा शासन तब होता है जब लोगों का सरकार पर भरोसा बना रहे. वह ख़त्म हो गया है. कल जो घटना घटित हुई है वह मामूली नहीं थी. एक एसडीएम स्तर के अधिकारी को कोई थप्पड़ मार दे ऐसी स्थिति ही क्यों बनी? किसी की इतनी हिम्मत ही कैसे हुई? हम बार-बार सरकार से कहते हैं कि आप अच्छा प्रशासन दो ताकि राज्य के लोगों का भला हो.”

अशोक गहलोत ने सरकार से कहा, “हमारी आलोचना को सकारात्मक तौर पर लिया जाना चाहिए और अगर उसमें दम है तो सरकार को सुधार करना चाहिए.”बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “बीजेपी के अदंर यह है ही नहीं कि वे विपक्ष की भावनाओं का आदर करें, उनकी बातों को सुने. आलोचना को सह सकें.”

RELATED ARTICLES

Most Popular