Homeदेश विदेशकेंद्र में राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले भागीरथ चौधरी ने...

केंद्र में राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले भागीरथ चौधरी ने पोर्टफ़ोलियो बंटवारे के सवाल पर क्या कहा

केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में रविवार को शपथ लेने वाले भागीरथ चौधरी ने मोदी 3.0 सरकार में पोर्टफोलियों निर्धारित होने को लेकर कहा है कि ये काम जल्दी ही होगा.

मीडिया ने चौधरी से सवाल पूछा कि नए मंत्रिमंडल में पोर्टफोलियो कब बटेंगे इस पर उन्होंने कहा, “पोर्टफोलियो बांटने का काम जल्दी हो जाएगा, आपको पता ही है प्रधानमंत्री जी का काम इतना फास्ट है. गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए और इस देश का प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने एक दिन का विश्राम नहीं किया. उन्होंने हमें यही नसीहत दी कि जनता कि सेवा करनी है, सत्ता सुख नहीं भोगना है.”

रविवार को 71 नेताओं ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. नई सरकार में 27 मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग, 10 मंत्री अनुसूचित जातियों, 5 अनुसूचित जनजातियों और 5 अल्पसंख्यक समूहों से हैं.

हालांकि भारत के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समूह यानी मुसलमानों का प्रतिनिधित्व सरकार में नहीं है. नई सरकार में एक भी मुसलमान मंत्री नहीं हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular