बीजेपी नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 140 करोड़ लोगों का जनादेश मिला है, जबकि सोनिया गांधी की पार्टी कांग्रेस ने तो संविधान को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है.
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने ‘द हिंदू’ को लिखे अपने लेख में लिखा है कि ‘पीएम मोदी कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं.’
उन्होंने लिखा है, ”प्रधानमंत्री ऐसे काम कर रहे हैं जैसे कुछ हुआ ही न हो. वे आम सहमति का पाठ पढ़ाते हैं लेकिन टकराव को महत्व देते रहते हैं.”
“इस बात का ज़रा भी सबूत नहीं है कि उन्होंने चुनावी नतीजों को स्वीकार किया है या जनादेश को समझा है और लाखों मतदाताओं की ओर से उन्हें दिए गए संदेश पर विचार किया है.”
