Homeनई दिल्लीदिल्ली सीएम आवास विवाद पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने क्या कहा?

दिल्ली सीएम आवास विवाद पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने क्या कहा?

दिल्ली में कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने सीएम बंगले पर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है.उन्होंने कहा, “जिस तरह का बंगला केजरीवाल ने अपने लिए बनवाया वह अपने आप में एक वीभत्स घटना है. लेकिन वह मुख्यमंत्री का आवास भी है.”

उन्होंने कहा, “जब कोई सीएम पद से इस्तीफ़ा देता है तो वह विधिवत तरीके से बंगले की चाबियों को सौंपता है. उन चाबियों को पीडब्ल्यूडी विभाग लेता है. इसके बाद उस बंगले को जिसे आवंटित करना होता है कर दिया जाता है.”

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आरोप लगाते हुए कहा, “अगर केजरीवाल या वर्तमान सीएम ने उस बंगले को लेने के लिए नियमों का पालन नहीं किया है तो यह गंभीर मामला है. केजरीवाल ने अपने लिए ऐसा बंगला बनवा लिया जो कि हम सपनों में सोचा करते थे या जेम्स बॉन्ड की फ़िल्मों में हुआ करते थे.”

दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी ने सीएम आवास-6 फ्लैगस्टाफ़ रोड से ज़बरदस्ती बाहर निकालने का आरोप लगाया है.अरविंद केजरीवाल ने चार अक्टूबर को इस आवास को खाली किया था जिसके बाद आतिशी वहां रहने गईं थीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular