Homeदेश विदेशनीट परीक्षा में लीपापोती के आरोप पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

नीट परीक्षा में लीपापोती के आरोप पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा

शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के सांसदों ने नीट पर चर्चा की मांग की.

हंगामे के बीच लोकसभा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है.

विपक्ष सरकार पर कथित नीट धांधली की जांच में लीपापोती का आरोप लगा रहा है.

इस विषय पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद के बाहर पत्रकारों से बात की.

शिक्षा मंत्री ने कहा, “जब राष्ट्रपति महोदया ने सरकार के मुखिया के नाते अपनी भाषणों में विषय का उल्लेख किया है तो इसमें लीपापोती किस चीज़ की है.”

“सीबीआई ने अभियुक्तों को पकड़ना शुरू कर दिया है, हम किसी को भी नहीं छोड़ने वाले हैं.”

“एनटीए के जो दायित्व में थे उन्हें हटा कर उच्च अधिकारियों को काम दिया गया है. ये सभी सरकार की प्रतिबद्धता के प्रमाण है. हम लीपापोती की कोई गुंजाइश नहीं रखेंगे.”

उन्होंने कहा कि “मैं विपक्ष से निवेदन करूंगा कि विद्यार्थियों के हित में उनके मन में कोई द्वंद्व नहीं फैलाया जाए. मैं विपक्ष से अपील करना चाहता हूं कि वो भ्रमित न करे.”

RELATED ARTICLES

Most Popular