Homeदेश विदेशफ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने के बाद भारत के पीएम मोदी...

फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने के बाद भारत के पीएम मोदी ने क्या कहा?

फ़्रांस में एआई एक्शन समिट में शामिल होने पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाक़ात की.

मैक्रौं ने डिनर का आयोजन किया था, जिसमें पीएम मोदी के साथ अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल हुए थे.पीएम मोदी के फ़्रांस पहुंचने के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक्स पर लिखा, ‘पेरिस में स्वागत है, मेरे दोस्त.’

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “मेरे दोस्त राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलकर ख़ुशी हुई.”दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा के लिए सोमवार को फ्रांस रवाना हुए हैं. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पेरिस में आयोजित होने वाली एआई एक्शन समिट में हिस्सा लेंगे.

समिट को लेकर राष्ट्रपति मैक्रों ने लिखा, “हमारे सभी साझेदारों का एआई एक्शन समिट के लिए स्वागत है. चलिए, काम शुरू करते हैं.”इस समिट में दोनों देशों के नेता बिज़नेस लीडर्स को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद अमेरिका की यात्रा पर भी जाएंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular