Homeदेश विदेशनवाज़ शरीफ़ ने भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफ़ी में जाने से जुड़े...

नवाज़ शरीफ़ ने भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफ़ी में जाने से जुड़े सवाल पर क्या कहा?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के अध्यक्ष नवाज़ शरीफ़ का कहना है कि भारत को चैंपियंस ट्रॉफ़ी में खेलने के लिए पाकिस्तान आना चाहिए.

जिनेवा से लंदन लौटते हुए नवाज़ शरीफ़ मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने कहा, “अगर भारत के साथ संबंध ख़राब हो गए हैं तो उनको सुधारा जा सकता है और मुझे इसमें कोई दिक्कत नज़र नहीं आती.”

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के अनुसार दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार हो सकता है और होना भी चाहिए.

अगले साल पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफ़ी में भारतीय टीम के जाने या न जाने पर छिड़ी चर्चा के बारे में जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “भारतीय टीम को पाकिस्तान आना चाहिए था. क्योंकि दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारने की ज़रूरत है.”

गौरतलब है कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है. भारतीय टीम ने आख़िरी बार साल 2008 में पाकिस्तान में कोई मैच खेला था.

RELATED ARTICLES

Most Popular