Homeदेश विदेशअदानी को लेकर पूछे गए सवाल पर क्या बोले पीएम मोदी

अदानी को लेकर पूछे गए सवाल पर क्या बोले पीएम मोदी

अदानी समूह के मालिक और उद्योगपति गौतम अदानी के ख़िलाफ़ अमेरिका में धोखाधड़ी के मामले में आरोप तय किए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है.

पीएम मोदी से सवाल किया गया था, “क्या आपने ट्रंप के साथ गौतम अदानी मामले पर चर्चा की और क्या आपने मामले में ट्रंप से कार्रवाई करने की बात कही है?”

उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी पीएम मोदी के साथ मौजूद थे.इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत एक लोकतांत्रिक देश है. हमारे संस्कार और संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् की है.”

”हम पूरे विश्व को एक पूरा परिवार मानते हैं और हर भारतीय को मैं अपना मानता हूँ. ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देश के मुखिया न मिलते हैं, न बैठते हैं और न ही बात करते हैं.”

हाल ही में गौतम अदानी, उनके भतीजे सागर अदानी समेत आठ लोगों के ख़िलाफ़ अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोप तय किए गए थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular