Homeदेश विदेशवायनाड से लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद प्रियंका गांधी...

वायनाड से लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद प्रियंका गांधी क्या बोलीं?

वायनाड से लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन दाखिल करने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं. यूडीएफ़ (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) का उम्मीदवार बनना मेरे लिए गर्व की बात है.”

उन्होंने कहा, “अगर वायनाड की जनता मुझे चुनती है तो उनका प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात होगी.”

नामांकन के वक्त प्रियंका गांधी के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे.

इससे पहले वायनाड से राहुल गांधी सांसद थे. उन्होंने रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़ा था और दोनों जगह जीत हासिल की थी, जिसके बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी थी.

वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular