Homeदेश विदेशअमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीयों को लेकर संजय राउत ने मोदी-शाह...

अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीयों को लेकर संजय राउत ने मोदी-शाह से क्या कहा?

महाराष्ट्र शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ संजय राउत ने कहा, ” हमारे लोग अमेरिका के लिए अवैध आप्रवासी हो सकते हैं. लेकिन जब भारतीय सीमा में उनकी फ्लाइट का प्रवेश हुआ तो वो गुनहगार नहीं रहे. यहां हमारा कानून लागू होता है तो वो अपराधी नहीं हैं. फिर यहां उन्हें बेड़ियां क्यों लगाई गईं.”

राउत ने कहा, ”लेकिन हमारी ज़मीन पर उनका विमान उतरा और उसी हालात में हमारे लोगों को उतारा गया. ये हमारे क़ानून का उल्लंघन है. क्या कर रहे जयशंकर जी, क्या कर रहे मोदी जी, क्या कर रहे हैं अमित शाह जी.”

उन्होंने कहा, ”अमेरिका का विमान उड़ने नहीं देना था, अगर उन्होंने हमारे क़ानून का उल्लंघन किया था तो अमृतसर से उड़ने नहीं देना चाहिए था, हिम्मत दिखानी थी.”

अमेरिकी सेना का एक विमान अमेरिका में कथित तौर पर बगैर वैध दस्तावेज़ों के रह रहे 100 से अधिक भारतीयों को लेकर बुधवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था. इसके बाद इस मामले पर राजनीति गरमा गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular