Homeदेश विदेशसमय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर महिला आयोग...

समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने क्या कहा?

यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया की एक टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने प्रतिक्रिया दी है.

विजया रहाटकर ने कहा, “जो भाषा इस्तेमाल की गई वो बहुत खराब है. भाषा का इस तरीके से उपयोग नहीं होना चाहिए. इस विषय पर आयोग बहुत गंभीर है. हमने आईटी मंत्री को कल ही लिखा है कि ऐसे प्लेटफॉर्म के लिए नियमावली और बेहतर होनी चाहिए.”

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतिभागी के माता पिता के निजी संबंधों पर सवाल किया था.

इस पर जब उनकी आलोचना होने लगी थी, इसके बाद उन्होंने माफ़ी मांगी थी.

रणवीर इलाहाबादिया ने कहा, “मेरा कमेंट सही नहीं था और फनी भी नहीं था. कॉमेडी मेरी विशेषज्ञता नहीं है. मैं इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं दूंगा. मैं बस सभी से माफ़ी मांगना चाहता हूं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular