Homeदेश विदेशयूक्रेन को नेटो की सदस्यता देने पर क्या फ़ैसला हुआ

यूक्रेन को नेटो की सदस्यता देने पर क्या फ़ैसला हुआ

नेटो सदस्यों ने भविष्य में यूक्रेन को नेटो की सदस्यता देने पर अडिग रहने के साथ-साथ अधिक सहायता देने का वादा किया है.

हालांकि वाशिंगटन डीसी में आयोजित नेटो शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के नेटो में शामिल होने की औपचारिक समय सीमा पर सहमति नहीं बनी. लेकिन नेटो के 32 सदस्यों ने कहा कि यूक्रेन को उसके युद्ध प्रयासों के लिए “अटूट” समर्थन जारी रहेगा.

नेटो ने यूक्रेन की सेना का साथ देने की भी घोषणा की है. साथ ही सदस्यों ने यूक्रेन को अगले वर्ष 43.3 अरब डॉलर की सहायता देने का वादा किया है. इसमें एफ-16 लड़ाकू जेट और वायु रक्षा सहायता शामिल है.

नेटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा, “यूक्रेन को दिए जाने वाला समर्थन दान नहीं है, बल्कि यह हमारे सुरक्षा हित में है.”

नेटो की बैठक के एजेंडे में यूक्रेन पर हमले का मुद्दा सबसे ऊपर था. सभी सदस्यों ने एक घोषणा में कहा है कि रूस सुरक्षा के लिए “सबसे महत्वपूर्ण और प्रत्यक्ष खतरा बना हुआ है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular