Homeदेश विदेशमोहम्मद मुइज़्ज़ू ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तो पीएम मोदी ने...

मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तो पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. एक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता दिवस के इस मौक़े पर मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को दिल से बधाई देता हूं.”

मुइज़्ज़ू ने लिखा- हमारी ऐतिहासिक दोस्ती मालदीव समेत इस पूरे इलाक़े में समृद्धि और विकास को बढ़ावा देगी. मुझे विश्वास है कि भविष्य में हमारी साझेदारी और भी मज़बूत होती रहेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए मोहम्मद मुइज़्ज़ू का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- भारत मालदीव को दोस्त मानता है और हम हमारे नागरिकों की भलाई के लिए साथ काम करना जारी रखेंगे.

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी भारत को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.

उन्होंने लिखा, “मुझे भारत दौरे पर किया गया मेरा स्वागत अभी तक याद है. मैं अपने दोस्त नरेंद्र मोदी के साथ हमारे तय किए लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काम करूंगा.”

इमैनुएल मैक्रों के इस ट्वीट पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनको शुक्रिया कहते हुए लिखा, “मुझे भी ना केवल आपकी भारत यात्रा याद है बल्कि हमारे बीच हुई कई मुलाक़ातें भी याद हैं, जिन्होंने भारत और फ़्रांस के रिश्ते को और भी मज़बूती दी है.” पीएम मोदी ने लिखा कि हम भविष्य में दुनिया की भलाई के लिए साथ काम करते रहेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular