Homeदेश विदेशबीजेपी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के ख़िलाफ़ किसे बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के ख़िलाफ़ किसे बनाया उम्मीदवार

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र बीजेपी ने उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी है.अपनी इस दूसरी सूची में बीजेपी ने केवल दो उम्मीदवारों को ही टिकट दिया है. इस बात की घोषणा बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए भी की है.

बीजेपी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ख़िलाफ़ बरहेट से गमालियल हेम्ब्रम को उम्मीदवार बनाया है. ताज़ा सूची में टुंडी से पार्टी ने विकास महतो को टिकट दिया है.

झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनने के लिए मतदान होना है. चुनावों के नतीजों का एलान 23 नवंबर को होगा.

राज्य में महागठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला होगा. महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलावा कांग्रेस, राजद और वाम दल शामिल हैं. एनडीए में बीजेपी, आजसू, जेडीयू और एलजेपी शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular