Homeदेश विदेशतेलंगाना में चंद्रशेखर राव की बीआरएस का क्यों नहीं खुला खाता

तेलंगाना में चंद्रशेखर राव की बीआरएस का क्यों नहीं खुला खाता

18वें लोकसभा चुनाव में तेलंगाना के पूर्व सीएम चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है.

पिछले साल राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले बीआरएस का वोट शेयर गिरकर 37 से 16 फ़ीसदी पर आ गया है.

तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में से 8 पर कांग्रेस और 8 पर बीजेपी को जीत मिली है. हैदराबाद लोकसभा सीट से एआईएमआईएम के ओवैसी ने लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की.

चंद्रशेखर राव 2014 में तेलंगाना का गठन होने के बाद से पिछले साल दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे.

हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर राव को राज्य की सत्ता कांग्रेस के हाथों गंवानी पड़ी.

2019 के लोकसभा चुनाव में बीआरएस को तेलंगाना की 17 में से 9 लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी.

लोकसभा चुनाव में बीआरएस किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं थी और उसने अकेले ही चुनाव लड़ा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular