दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आए ज़्यादातर एग्ज़िट पोल में राज्य में बीजेपी की जीत की संभावना जताई गई है.
एग्ज़िट पोल में बीजेपी की जीत के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “बीजेपी एग्ज़िट पोल से अगर खुश है तो अपना मुख्यमंत्री भी बना ले. एग्ज़िट पोल की उम्र एक दिन और बची है. परसों नतीजे आ जाएंगे.”
सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है चुनावों में आम आदमी पार्टी की ही जीत होनी है और अरविंद केजरीवाल को ही मुख्यमंत्री बनना है.
दिल्ली में 70 सीटों की विधानसभा के लिए बुधवार को वोट डाले गए हैं, चुनाव के नतीजे 8 फ़रवरी को घोषित किए जाएंगे.
