Homeदेश विदेश'सबका साथ, सबका विकास' नारे को बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंद...

‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे को बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंद करने की बात क्यों की?

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के ताज़ा बयान से विवाद खड़ा हो गया है.

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ”सबका साथ सबका विकास नारे को बंद कर दो.”

बीजेपी के एक कार्यक्रम में अधिकारी बोले, “आप लोग कहते हैं, सबका साथ सबका विकास. मैं कहूंगा, जो हमारे साथ, हम उनके साथ.”

शुभेंदु अधिकारी ने अपने भाषण में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे को ख़त्म करने की मांग की है.

शुभेंदु ने दावा किया कि हम हिन्दुओं को बचाएंगे, हम संविधान को बचाएंगे.

शुभेंदु अधिकारी के इस बयान पर टीएमसी आईटी सेल के नेता निरंजन दास ने ट्वीट किया है.

निरंजन दास ने आरोप लगाया, “यह मुस्लिमों को किनारे करने और शुभेंदु की बाँटने वाली राजनीति का का नया मंत्र है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular