Homeदेश विदेशडोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की मदद करने की अपील क्यों की?

डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की मदद करने की अपील क्यों की?

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार की सुबह डेमोक्रेटिक पार्टी को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट के ज़रिए उन्होंने आर्थिक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी की सहायता करने को कहा है.

ट्रंप ने अपनी लिखा, “मुझे हैरानी है कि डेमोक्रेटिक पार्टी जिसने साल 2020 के चुनाव को बहादुरी से लड़ा और रिकॉर्ड फंड जुटाए, उनके पास अब ज़्यादा फंड नहीं बचा है.”

ट्रंप ने कहा, “मैं एक पार्टी के तौर पर कहना चाहता हूं कि इस कठिन वक्त में हमें उनके लिए जो भी हो सके करना चाहिए. हमारे पास बहुत सारा पैसा बचा हुआ है, क्योंकि अभियान में हमारी सबसे बड़ी संपत्ति ‘अर्न्ड मीडिया’ (पब्लिसिटी) थी, और इसकी कीमत बहुत ज़्यादा नहीं है.”ट्रंप ने अपनी पोस्ट के आख़िर में अमेरिका को फिर से महान बनाने की अपील भी की.

अमेरिका में इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार थे, जो कि डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रतिद्वंदी है.ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को हराकर यह चुनाव जीता है. साल 2020 के चुनाव में ट्रंप को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन से हार मिली थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular