दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने कहा है कि पतन यहां से प्रारंभ हुआ है.कुमार विश्वास ने कहा, “प्रसन्नता इस बात की है कि करोड़ों लोगों ने आशा लगाई थी. लोग अपनी नौकरियां छोड़कर आए थे. दुश्मनियां ली थीं. उन सबकी हत्या एक आत्ममुग्ध आदमी ने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए की. उसको ईश्वरीय विधान से दंड मिला.”
कुमार विश्वास ने कहा, “आज टीवी पर जब जंगपुरा का निर्णय आया और सामने दिखा कि मनीष हार गया तो सदा तटस्थ रहने वाली और राजनीति से विरक्त रहने वाली मेरी पत्नी, उसकी आंख में आंसू आ गए और वो रोने लगी. क्योंकि उसी से (पत्नी) उसने (सिसोदिया) कहा था कि अभी तो है ताकत. तो उसने (पत्नी) कहा कि भैया ताकत सदा तो नहीं रहती.”
दिल्ली के अब तक के नतीजों और रुझानों में बीजेपी ने 25 सीटें जीत ली हैं और 23 सीटों पर वह आगे चल रही है.आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा सीट पर अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि हम 600 वोट से हार गए हैं.
