Homeदेश विदेशरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को शुक्रिया क्यों कहा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को शुक्रिया क्यों कहा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है. पुतिन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर जो चिंता व्यक्त की है उसके लिए हम उनके आभारी है.”

रूस के राष्ट्रपति ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी से बात करने पर, हर बार वो इस मुद्दे को उठाते हैं और अपने विचार व्यक्त करते हैं. इसके लिए हम उनके आभारी हैं.”

पुतिन ने कहा कि युद्ध को समाप्त करने की समय सीमा तय करना मुश्किल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 अक्तूबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के न्योते पर 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने रूस की यात्रा पर जा रहे हैं.

रूस ब्रिक्स देशों के 16वें सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है. यह सम्मेलन कज़ान में आयोजित किया जा रहा है. 16वें ब्रिक्स सम्मेलन की थीम ‘न्यायसंगत वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मज़बूत करना’ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular