Homeनई दिल्लीविपक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन क्यों किया?

विपक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन क्यों किया?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी गुरुवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक,विपक्ष के सांसदों ने तटीय और जंगल के आसपास वाले इलाक़ों में रहने वाले समुदायों की रक्षा के लिए कदम उठाए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

सांसदों की मांग थी कि इन लोगों को बचाने के लिए प्रयास किए जाएं.

केरल के वायनाड से कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, “वायनाड में 27 दिसंबर से लेकर अब तक जंगली हाथियों ने सात लोगों को मारा है. यह चिंताजनक स्थिति है.

उन्होंने कहा, ”केंद्र सरकार, राज्य सरकार को इससे निपटने के इंतज़ाम करने के लिए राशि भेजनी चाहिए. मैंने स्थानीय लोगों से बात की है., वो अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं, मगर उनके पास पर्याप्त पैसा नहीं है. उनको तत्काल मदद की ज़रूरत है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular