नई दिल्ली। आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट हर घर की जरूरत बन चुका है। ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम, स्मार्ट टीवी और सीसीटीवी जैसे उपकरणों के लिए वाईफाई राउटर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। ऐसे में लोग अब तकनीक के साथ-साथ वास्तु शास्त्र के नियमों का भी पालन करने लगे हैं।
मान्यता है कि घर में राउटर को सही दिशा और स्थान पर लगाने से न सिर्फ इंटरनेट बेहतर चलता है, बल्कि इससे सकारात्मक ऊर्जा और तरक्की पर भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं, राउटर लगाने के सही वास्तु नियम।
सही दिशा में लगाएं राउटर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) राउटर लगाने के लिए सबसे शुभ मानी जाती है। यह दिशा ज्ञान, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती है।अगर इस दिशा में जगह न हो, तो पूर्व दिशा भी एक अच्छा विकल्प है, जो नई शुरुआत और प्रगति का प्रतीक मानी जाती है।वहीं, दक्षिण-पश्चिम दिशा में राउटर लगाने से बचना चाहिए।
राउटर की ऊंचाई का रखें ध्यान
वास्तु के अनुसार, बिजली से चलने वाले उपकरणों को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए।
राउटर को हमेशा:
दीवार पर
टेबल या रैक पर
लगाना बेहतर होता है, जिससे ऊर्जा का प्रवाह सही बना रहता है।
साफ और खुली जगह में रखें
राउटर के आसपास:गंदगी भारी सामान नहीं होना चाहिए। साफ-सुथरी और खुली जगह में राउटर रखने से सिग्नल और ऊर्जा दोनों बेहतर रहते हैं। इन जगहों पर न रखें राउटर वास्तु के अनुसार, राउटर को इन स्थानों पर लगाने से बचना चाहिए: बेडरूम ,पूजा स्थान ,सोईघर ,पानी के स्रोत के पास, भारी धातु की वस्तुओं के पास अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में इंटरनेट के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा और तरक्की भी बनी रहे, तो राउटर की दिशा और स्थान पर ध्यान देना जरूरी है।
