Homeमनोरंजनअनुपमा के प्यार में हद पार करेगा अनुज, श्रुति से तोड़ेगा सगाई?...

अनुपमा के प्यार में हद पार करेगा अनुज, श्रुति से तोड़ेगा सगाई? शो में आएगा ट्विस्ट

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ ने अपनी दिलचस्प कहानी से सभी का ध्यान खींचा है. शो के हर एक एपिसोड्स को फैंस का प्यार मिला है. हाल के एपिसोड में हमने अनु को टीटू और डिंपी की शादी के लिए भारत आते देखा. अनुज और आध्या भी शादी के लिए भारत आए. अनुज चाहता है कि आध्या को अपनी मां के लिए प्यार का एहसास हो. इस बात से श्रुति को जलन हो रही है और उसने आध्या को अनु और अनुज पर नजर रखने के लिए कहा है.

अनुपमा के लिए अनुज तोड़ देगा श्रुति से सगाई?

हाल के एपिसोड में हमने ये भी देखा कि अनुज और अनु करीब आ रहे हैं, जब अनुज ने अनु से ये कबूल करते हुए सुना कि वह उससे प्यार करती है. वह उसके साथ रहना चाहता है लेकिन उसे ये भी एहसास होता है कि उसकी श्रुति से सगाई हो चुकी है. अनु और अनुज को ये भी पता चलता है कि कॉकरोच घटना के पीछे मिस्टर गुलाटी और राहुल थे और वे पूरे शाह परिवार को बताते हैं जिससे वे सदमे में आ जाते हैं.

अनु अपने परिवार के सामने बेगुनाह साबित हो गई है लेकिन अनु की असली बेगुनाही अमेरिका में साबित होगी. अनुज ने श्रुति को इसकी जानकारी दी और ये भी कहा कि वह उस शख्स से बात करना चाहती है जिसने अनु के बारे में शिकायत की थी. वह उस शख्स से पूछना चाहती है कि उसे शिकायत करने की इतनी जल्दी क्यों थी. ये सुनकर श्रुति टेंशन में आ गईं.

मंडप में अनुज को शादी करने के लिए मजबूर करेगी श्रुति

राजन शाही के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगा कि श्रुति ने ही उस शख्स से अनुपमा की शिकायत करने के लिए कहा था. अब श्रुति को डर होगा कि कहीं अनुज को इसका पता न चल जाए और इसलिए वह इंडिया आ जाएगी. फिर वह अनुज को टीटू और डिंपी के उसी मंडप में उससे शादी करने के लिए मजबूर करेगी. लेकिन शो में असली ट्विस्ट तब आएगा जब अनुज उसे बताएगा कि वह अनु से प्यार करता है और श्रुति से अपनी सगाई तोड़ देगा. वह अनु को अपनी लाइफ में वापस लाने का फैसला करेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular