Homeउत्तर प्रदेशयूपी में भेड़ियों का हमला जारी, दो महिलाओं को किया ज़ख़्मी

यूपी में भेड़ियों का हमला जारी, दो महिलाओं को किया ज़ख़्मी

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दो और महिलाएं भेड़िये के हमले में घायल हुई हैं. उधर प्रशासन और वन विभाग छठे आदमखोर भेड़िये की तलाश में सघन अभियान चला रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुरुवार की रात में भेड़िये ने दो महिलाओं पर हमला किया जिसमें वो घायल हुई हैं.

दोनों घायल महिलाओं की पहचान गुड़िया (28 साल) और मुकिमा (50 साल) के रूप में की गई है. गुड़िया ने बताया कि रात 10 बजे उन पर हमला हुआ था. उन्होंने कहा मैं बच्चे को गोद में लेकर लेटे हुए थे और तभी भेड़िया आया और मेरी गर्दन दबोच ली. मैं चिल्लाई और भागने लगी…दरवाजा थोड़ा था…यह भेड़िया ही था. दूसरी महिला मुकिमा ने बताया कि रात में वो घर से बाहर निकलीं, तभी भेड़िये ने उन पर हमला कर दिया.

उन्होंने बताया भेड़िये ने अचानक हमला बोल दिया और गर्दन पकड़ ली. मैं चिल्लाई और उसे झटक दिया था. इतना अंधेरा था कि मैं कुछ देख नहीं पाई. मेरी आवाज़ सुनकर लोग जुट गए थे.मंगलवार की सुबह ही वन विभाग ने पांचवें भेड़िये को पकड़ लिया. 6 भेड़ियों के झुंड में से एक भेड़िया अब भी पकड़ के बाहर है.

RELATED ARTICLES

Most Popular