ज्ञानपुर। विश्व मलेरिया दिवस 2026 के अवसर पर महाराज चेतसिंह जिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने की।
इस दौरान चिकित्सकों और कर्मचारियों को मलेरिया से बचाव एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने आसपास साफ-सफाई रखने और जलभराव नहीं होने देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बताया गया कि कूलर, पानी की टंकियों, पुराने टायर और अन्य स्थानों पर जमा पानी मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण होता है, इसलिए नियमित सफाई अत्यंत आवश्यक है।

