Homeउत्तर प्रदेशनारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, द्रौपदी...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, द्रौपदी चीरहरण से की तुलना

लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने संसद में बिल पर हुई चर्चा के दौरान विपक्ष के रवैये की तुलना द्रौपदी चीरहरण से की।

बीजेपी राज्य मुख्यालय में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा कि बिल को लेकर देशभर में जो जनाक्रोश देखा जा रहा है, वह विपक्ष के महिला विरोधी दृष्टिकोण को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं के सम्मान जैसे संवेदनशील मुद्दे को भी राजनीतिक रंग दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, युवा, किसान और नारी—इन चार वर्गों को प्राथमिकता दी है, जबकि विपक्षी दल विकास कार्यों का लगातार विरोध करते रहे हैं।

मुस्लिम आरक्षण और संविधान पर टिप्पणी

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग भीमराव आंबेडकर के संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने ट्रिपल तलाक कानून का विरोध करने को भी विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता बताया।

बेटियों के लिए योजनाओं का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘कन्या सुमंगला योजना’ जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं। उनके मुताबिक, 2017 से पहले बेटियों के लिए कोई ठोस योजना नहीं थी, जबकि अब जन्म से लेकर शिक्षा तक सरकार सहायता प्रदान कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular