Homeउत्तर प्रदेशस्मार्टफोन से दूर रहें, बच्चों और युवाओं को समय दें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

स्मार्टफोन से दूर रहें, बच्चों और युवाओं को समय दें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छोटे बच्चों को रोने-नाराज होने दें, लेकिन उन्हें स्मार्टफोन कतई न दें। उनका कहना है कि स्मार्टफोन का अधिकतम प्रयोग समय की बर्बादी, आंखों की हानि और मानसिक कुंठा का कारण बन रहा है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग डिप्रेशन और आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियों को बढ़ावा दे सकता है।

राजस्थान दौरे के दूसरे दिन, मुख्यमंत्री ने जालोर के श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर (सिरे मंदिर) में आयोजित दो दिवसीय महायज्ञ और विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए युवाओं से कहा कि परिवार के लिए समय निकालें और स्मार्टफोन का सीमित उपयोग करें। उन्होंने भोजन और पूजा के समय फोन न उठाने की भी सलाह दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी पर निर्भर है, इसलिए उन्हें नशे और गलत आदतों से दूर रखना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और वीरों-वीरांगनाओं के बलिदान की याद दिलाई।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने दुनिया को जीने की कला सिखाई है और यह देश विभिन्न धर्म, परंपराओं और आस्था के माध्यम से एकता का प्रतीक है। उन्होंने जनता से अपील की कि नशे और गलत प्रवृत्तियों को समाज में प्रवेश न दें और लोभ-लालच से मुक्त रहकर देश और समाज के हित में सोचें।

धर्मसभा में महंत पीर गंगानाथ, महंत बालक नाथ, महंत नरहरि नाथ, महंत संध्यानाथ और अन्य धार्मिक व सामाजिक हस्तियों ने भी भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular