Homeउत्तर प्रदेशLucknow : किसान परेशान, CM योगी सख्त...

Lucknow : किसान परेशान, CM योगी सख्त…

Yogi Adityanath ने हाल ही में हुई बारिश से किसानों को हुए नुकसान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट तलब करते हुए निर्देश दिए हैं कि वे खुद फील्ड में जाकर किसानों की समस्याएं सुनें और 24 घंटे के भीतर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फसल नुकसान का संयुक्त सर्वेक्षण तत्काल कराया जाए और रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि राहत कार्य में देरी न हो।

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

CM योगी ने यह भी कहा कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है और उनकी फसल बारिश से खराब हुई है, वे 72 घंटे के भीतर टोल-फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कटाई के बाद खलिहान में रखी फसल भी 14 दिनों तक बीमा के दायरे में रहेगी।

मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी क्षति की जानकारी प्रशासन को समय पर दें, जिससे उन्हें जल्द से जल्द राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular