Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार में केजीबीवी का कायाकल्प, सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विस्तार

योगी सरकार में केजीबीवी का कायाकल्प, सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विस्तार

लखनऊ, 12 अप्रैल। Uttar Pradesh Government की योगी सरकार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) व्यवस्था में व्यापक सुधार करते हुए इसे आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। हालिया प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, जहां एक ओर रिक्त पदों को तेजी से भरा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आधारभूत ढांचे और छात्राओं की दैनिक सुविधाओं में उल्लेखनीय विस्तार किया गया है।

सरकार की सख्त निगरानी और परिणाम आधारित कार्यप्रणाली के चलते केजीबीवी अब केवल आवासीय विद्यालय नहीं, बल्कि सुरक्षित, सुसज्जित और आधुनिक शैक्षिक परिसरों के रूप में विकसित हो रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश की बेटियों को बेहतर शिक्षा, सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

आधारभूत ढांचे में तेज प्रगति

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में केजीबीवी के अंतर्गत एकेडमिक हॉस्टल, अतिरिक्त डॉरमेटरी, कंप्यूटर लैब और टॉयलेट ब्लॉक का तेजी से निर्माण किया गया है। कई जिलों में ये कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जिससे छात्राओं को बेहतर आवासीय और शैक्षिक माहौल मिल रहा है।

रिक्त पदों की तेजी से पूर्ति

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेज की गई है। प्रयागराज, बलिया, उन्नाव और एटा जैसे जिलों में उच्च रिक्तियों को चिन्हित कर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं श्रावस्ती, रायबरेली, आजमगढ़ और ललितपुर जैसे जिलों में सभी पद भरे जा चुके हैं, जो प्रभावी मॉनिटरिंग का संकेत है।

छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाएं

छात्राओं के दैनिक जीवन को आसान बनाने के लिए विद्यालयों में रोटी मेकिंग मशीन, सोलर गीजर, जेनसेट और वाशिंग मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही ओपन जिम, फोक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट और ‘एक केजीबीवी-एक खेल’ जैसी पहलें भी शुरू की गई हैं, जिससे छात्राओं का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

भवन मरम्मत और निर्माण कार्यों में तेजी

वर्ष 2025-26 के दौरान भवन मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्यों में भी तेजी आई है। बलरामपुर में 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि बाराबंकी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बरेली, गोंडा, देवरिया और लखनऊ समेत कई जिलों में निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं। अब इन परियोजनाओं को विद्यालयों को हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है।

सरकार का फोकस पहले चरण में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और अब उसे व्यवस्थित रूप से उपयोग में लाने पर है, ताकि छात्राओं को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस तरह केजीबीवी में हो रहे ये बदलाव प्रदेश की बालिकाओं के सशक्तिकरण और बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular