Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कई...

लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कई लूट की वारदातों में था शामिल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाजारखाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो शहर में कई लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. इमरान (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो थाना सआदतगंज क्षेत्र के वजीरबाग शाही बड़ी मस्जिद इलाके का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से फरार चल रहा था। 11 अप्रैल को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाजारखाला पुलिस ने उसे गुलजार नगर से ऐशबाग जाने वाले मार्ग पर दबोच लिया।

गैंग बनाकर देता था वारदातों को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ शहर के कई थाना क्षेत्रों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

कई थानों में दर्ज हैं केस

इमरान के खिलाफ दुबग्गा, ठाकुरगंज, सआदतगंज और तालकटोरा थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

 पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस गिरफ्तारी में थाना बाजारखाला के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार यादव और कांस्टेबल संतोष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular