HomeUncategorizedजालौन में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त अभियान, कई बाइकों पर कार्रवाई

जालौन में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त अभियान, कई बाइकों पर कार्रवाई

रिपोर्ट: रामजी व्यास | जालौन (यूपी)

जालौन में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ आरटीओ विभाग ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत करीब आधा दर्जन बुलेट और अन्य मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई करते हुए चालान किए गए।

सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में डीलरों, मोटर गैराज, वर्कशॉप संचालकों और संबंधित व्यवसायियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई खास तौर पर बिना अनुमति लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, तेज आवाज वाले हॉर्न, हूटर और सायरन जैसे अवैध उपकरणों के खिलाफ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत इस तरह के अवैध संशोधन करना और बेचना अपराध है। अभियान के दौरान दोषी पाए जाने पर पहली बार में ही 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही अवैध संशोधन वाले वाहनों को मौके पर जब्त किया जा सकता है।

आरटीओ ने चेतावनी दी है कि वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने तक निलंबित किया जा सकता है और बार-बार उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त करने के साथ वाहन का रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है।

इस दौरान आरटीओ झांसी राजेश वर्मा, वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार, राजेश कुमार, विनय पाण्डेय और टीआई वीर बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular