Homeउत्तर प्रदेशबदायूं सिटी मॉल के कथित 'सफायर नाइट क्लब' का VIDEO वायरल, जांच...

बदायूं सिटी मॉल के कथित ‘सफायर नाइट क्लब’ का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अजयपाल यादव

बदायूं: शहर के सिटी मॉल में संचालित बताए जा रहे कथित ‘सफायर नाइट क्लब’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में स्टेज पर युवतियों के डांस और नोट उड़ाने जैसे दृश्य दिखाई देने का दावा है, जिसे लेकर शहर में चर्चा और नाराजगी का माहौल है।

वायरल वीडियो के बाद लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मॉल प्रबंधन का कहना है कि यह एक निजी कार्यक्रम था। प्रबंधन के अनुसार, भविष्य में यदि नाइट क्लब संचालित किया जाएगा तो सभी आवश्यक नियमों और अनुमतियों का पालन किया जाएगा।

वहीं, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन या अन्य अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल सिटी मॉल में किसी नाइट क्लब के संचालन की अनुमति नहीं दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular