Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस प्रदर्शन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास...

कांग्रेस प्रदर्शन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास का गंगाजल से शुद्धिकरण

रिपोर्ट – प्रिया बाजपेई शुक्ला

आगरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक आवास का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया।

विजयनगर स्थित आवास पर अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के तत्वावधान में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने शंखनाद किया और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया।

कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की माता सत्यवती और पिता सुबोध गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में समाज के लोगों और स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

ज्ञानेश कुमार की माता सत्यवती ने कहा कि 28 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान घर के बाहर ‘गद्दार’ और ‘वोट चोरी’ जैसे शब्द लिखे गए, जिससे वह बेहद आहत हुई हैं।

वहीं, ज्ञानेश कुमार के पिता सुबोध गुप्ता ने कहा कि उनका बेटा देश की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को प्रदर्शन करना था तो दिल्ली में उनके बेटे के घर के बाहर प्रदर्शन करना चाहिए था। आगरा स्थित पैतृक आवास के बाहर प्रदर्शन किए जाने से परिवार की छवि प्रभावित हुई है।

धार्मिक आयोजन के दौरान महिलाओं ने शंखनाद किया और विधि-विधान के साथ आवास का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में माथुर वैश्य समाज के लोग और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

बाइट: सत्यवती गुप्ता, माता, मुख्य चुनाव आयुक्तSlug: Agra-Gangajal-purification-of-CEC-Gyanesh-Kumar-ancestral-house-after-Congress-pr

RELATED ARTICLES

Most Popular