HomeUncategorizedजालौन: क्रिकेट खेल रहे 8 वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, दर्दनाक...

जालौन: क्रिकेट खेल रहे 8 वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, दर्दनाक मौत

रिपोर्ट -राम जी व्यास

लौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा गांव में क्रिकेट खेल रहा था, तभी मिट्टी खनन में लगे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़ा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है

पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular