रिपोर्ट: अजयपाल यादव
बदायूं में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
मुठभेड़ के दौरान आरक्षी राहुल गौतम भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा, एटीएम कार्ड और नगदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।मामला थाना दातागंज क्षेत्र का है।
