Homeदेश विदेशअमेरिका दक्षिण अफ़्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में नहीं होगा...

अमेरिका दक्षिण अफ़्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में नहीं होगा शामिल

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया है कि वो दक्षिण अफ़्रीका के जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है और कहा है, “दक्षिण अफ़्रीका बहुत बुरे काम कर रहा है. वह निजी संपत्तियों का सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए अधिग्रहण कर रहा है.”

उनका कहना है, “मेरा काम अमेरिका के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाना है न कि करदाताओं के पैसे बर्बाद करना या अमेरिका विरोधी भावना को बढ़ावा देना.”

दक्षिण अफ़्रीका ने जोहान्सबर्ग के जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सॉलिडेरिटी, इक्वलिटी और सस्टेनेबिलिटी ( एकता, समानता और निरंतरता) को थीम बनाया है.

जोहान्सबर्ग साल 2025 में जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है.जी-20 के नाम से ही स्पष्ट है यह 20 देशों का एक समूह है.

साल 1999 में जब एशिया में आर्थिक संकट आया था, तब तमाम देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों ने मिलकर एक फोरम बनाने की सोची थी.

कुछ साल बाद 2007 में पूरी दुनिया पर आर्थिक मंदी का साया मंडरा रहा था. उसके बाद जी-20 की पहली बैठक साल 2008 में अमेरिका के वॉशिंगटन में हुई थी.

जी20 ग्रुप में 19 देश- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, फ़्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका शामिल हैं.इसके साथ ही इस ग्रुप का 20वां सदस्य है यूरोपियन यूनियन.

RELATED ARTICLES

Most Popular