Homeनई दिल्लीपीएम मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों पर क्या...

पीएम मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों पर क्या कहा?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों और नतीजों में बीजेपी को बढ़त मिलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे विकास और सुशासन की जीत बताया है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “विकास जीता, सुशासन जीता.””दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन. आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार.

पीएम मोदी ने लिखा, “दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है. इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो.”चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे तक बीजेपी ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है और 34 सीट पर वह आगे चल रही है.वहीं आम आदमी पार्टी को 10 सीट पर जीत मिली है और वह 13 सीटों पर आगे चल रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular