Homeदेश विदेशफ़्रांस रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, एआई समिट में होंगे शामिल

फ़्रांस रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, एआई समिट में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा के लिए फ्रांस रवाना हो गए. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पेरिस में होने वाले एआई समिट में हिस्सा लेंगे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस समिट में दोनों देशों के नेता बिज़नेस लीडर्स को संबोधित करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि फ़्रांस यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका जाएंगे.

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों बुधवार को मार्सिले जाएंगे और वहां पहले विश्व युद्ध में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में बने मज़ारगेस युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे. इस युद्ध स्मारक की देखभाल कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमिशन करता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular