Homeदेश विदेशट्रंप ने इसराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम समझौते पर अब...

ट्रंप ने इसराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम समझौते पर अब क्या चेतावनी दी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हमास अगर बंधक बनाए गए सभी नागरिकों को नहीं छोड़ता है तो इसराइल के साथ उसके युद्धविराम समझौते को रद्द कर देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि एक या दो नहीं सभी बंधकों की रिहाई हो.हमास ने सोमवार को कहा था कि वो बंधकों की रिहाई रोक रहा है क्योंकि इसराइल युद्धविराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है.

हमास ने अपने बयान में कहा था, “पिछले तीन हफ्ते में हमारे नेतृत्व ने देखा कि दुश्मन बार-बार युद्धविराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है और समझौते की शर्त को नहीं मान रहा है.”हमास के बयान पर इसराइल ने कहा था कि ये (बंधकों को रिहा न करना) समझौते का उल्लंघन है.

हमास और इसराइल के बीच हुआ युद्धविराम समझौता 19 जनवरी को लागू हुआ था. इसके बाद से हमास ने 16 इसराइली और पांच थाई बंधकों को छोड़ा है.इसके बदले इसराइल ने 566 कैदियों को रिहा किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular