Homeबिहारदिल्ली में बीजेपी की जीत के बिहार पर असर के बारे में...

दिल्ली में बीजेपी की जीत के बिहार पर असर के बारे में क्या बोले लालू यादव?

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने बिहार में बीजेपी की अपने बूते पर सरकार बनने की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोग अब बीजेपी को जान गए हैं.

दरअसल, लालू प्रसाद यादव से पूछा गया था कि क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों का असर बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी होगा?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इसके जवाब में उन्होंने कहा, “कोई असर नहीं पड़ेगा. हम लोगों के रहते हुए, बीजेपी कैसे सरकार बना लेगी. बीजेपी को लोग अब जान गए हैं.”

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फ़रवरी को घोषित हुए थे. इसमें भाजपा 48 सीटें जीतने में सफल रही जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली है.दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 27 साल बाद बहुमत हासिल हुआ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular