रिपोर्ट – दीपक अवस्थी
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बिरूहूँनी स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वर्गीय लालजीत पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय महादेव दंगल का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

दंगल की ₹81 हजार की कुश्ती में हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाबा लाड़ी पहलवान ने पंजाब के जग्गा पहलवान को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम किया।

वहीं, दंगल की सबसे बड़ी ₹2 लाख 1 हजार रुपये की कुश्ती में हाथरस के भारत केसरी रामेश्वर पहलवान ने दिल्ली के बंटी पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। विजेता पहलवानों को आयोजक कमेटी की ओर से नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
दंगल में रिषभ जालौन, नितिन इरावा, कुशल सैनपुर, प्रशांत अलीगढ़, नीरज बांदा, श्यामवीर दतिया, चांद कानपुर, योगेश अकबरपुर, रिषभ औरैया, अरशद कानपुर, मुकेश जालौन, अमित औरैया, रामगोपाल आगरा, अंकुर मथुरा, शिव पूजन औरैया और शरद लखनऊ समेत 40 से अधिक पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे रहे। उन्होंने विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
दंगल कमेटी के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों और कुश्ती प्रेमियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दंगल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती को बढ़ावा देना और युवा पहलवानों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर महादेव दंगल कमेटी के अध्यक्ष पवन ठाकुर, संरक्षक चंद्रहास पांडेय, उपाध्यक्ष रानू भदौरिया, पंकज भदौरिया, दीपेंद्र राजावत, उमाशंकर कुशवाहा, अतर सिंह, आशीष दुबे, श्याम जी शुक्ला, कुलदीप सिंह, मोनू मिश्रा, अवनीश पाल, महेंद्र राजपूत, दुर्गेश दुबे, अंशु तोमर, अंकित भदौरिया, बिपिन भदौरिया, धर्मवीर प्रजापति, लवकुश कुशवाहा, अजय दिवाकर, जगत सक्सेना, अनुज भदौरिया, आनंद तोमर, अंकुश भदौरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
