Homeउत्तर प्रदेशमलपुरा में खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर...

मलपुरा में खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

रिपोर्ट – अमित शर्मा

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में खुलेआम जुआ खेले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गांव सहारा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कई लोग खुलेआम जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्र के ही लोकेंद्र उर्फ सेठ और सुंदर उर्फ बकरा पर जुए की नाल संचालित कराने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस आयुक्त की सख्ती के बावजूद जुए की गतिविधियां जारी रहने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब मलपुरा पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में खुलेआम जुआ चल रहा है तो पुलिस की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात सामने आ रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular