वैलेंटाइन डे का विरोध और सनातन संस्कृति और सभ्यता की रक्षा के लिए महिलाएं भी मैदान में उतरी हैं. राष्ट्र रक्षक समिति की ओर से महिलाओं ने फिरोजाबाद में वैलेंटाइन डे का विरोध किया और पार्क में मिलने पहुंचे प्रेमी जोड़ों को पार्क से भगा दिया. भारत माता पार्क में एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले. हिंदू संगठनों ने जब युवक से पूछताछ की तो पता चला यह बिहार का रहने वाला मुस्लिम युवक है जो फिरोजाबाद की नाबालिग लड़की के साथ पार्क में था. युवक की पहचान अमन खान के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है.
वैलेंटाइन डे के मद्देनजर हिंदू संगठनों ने सुबह से ही फिरोजाबाद के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी अभियान शुरू किया था. इस दौरान कई प्रेमी जोड़ों को समझाकर उनके घर भेज दिया गया, लेकिन जब कार्यकर्ता भारत माता पार्क पहुंचे, तो वहां एक युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पाया. कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम अमन खान बताया. उसके साथ बैठी लड़की हिंदू समुदाय की और नाबालिग बताई जा रही है. इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
गौरतलब है कि हिंदू संगठनों द्वारा पहले ही वैलेंटाइन डे के विरोध की घोषणा कर दी गई थी. इसी को लेकर शहर बाहर में आज हिंदू संगठन द्वारा वैलेंटाइन डे पर पार्क और रेस्टोरेंट में जाकर वैलेंटाइन डे का विरोध शुरू कर दिया. हिंदू संगठन राष्ट्र रक्षक समिति की मधुरिमा वशिष्ठ बताती हैं कि भारतीय संस्कृति में इस प्रकार की कोई परंपरा नहीं है इसलिए हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाने के लिए इन सभी पश्चिमी परंपराओं का विरोध करना जरूरी है. बताया कि यहां पकड़े गए जोड़े में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
