लखनऊ: प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच पिछले दिनों तलाक और निजी विवाद की खबरों के बाद अब सुलह हो गई है। प्रतीक ने बुधवार (28 जनवरी) इंस्टाग्राम पर अपर्णा के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, “सब अच्छा है। हम चैंपियंस का परिवार हैं।”
इस पोस्ट के बाद यह साफ हो गया कि दोनों ने अपने निजी मतभेद को सुलझा लिया है और अब विवाद खत्म की ओर बढ़ रहा है।
पिछले विवाद की वजह
कुछ समय पहले प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर अपर्णा यादव के खिलाफ तलाक की घोषणा की थी। उन्होंने अपर्णा पर स्वार्थी होने और केवल प्रसिद्धि पाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। इस पोस्ट ने मुलायम परिवार में हलचल पैदा कर दी थी और सियासी गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया था।
अब स्थिति
हालिया पोस्ट के साथ प्रतीक यादव ने विवाद पर विराम लगाते हुए संकेत दिया कि दोनों अपनी पारिवारिक और निजी परेशानियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं।
