Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या: जिला जेल से दो कैदी फरार, जुटी तलाश में पुलिस

अयोध्या: जिला जेल से दो कैदी फरार, जुटी तलाश में पुलिस

अयोध्या में जिला जेल से दो कैदी फरार हो गए हैं। जेल प्रशासन में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है और कैदियों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

फरार हुए कैदियों में गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरी, निवासी अमेठी और शेर अली, निवासी सुल्तानपुर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक कैदी हत्या के प्रयास के मामले में और दूसरा बलात्कार के आरोप में जेल में निरुद्ध था।

जानकारी के अनुसार, कैदियों ने तन्हाई का बैरक तोड़ने के बाद जेल की बाउंड्री वॉल को पार कर फरारी पाई

जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारी दोनों मिलकर कैदियों को पकड़ने के प्रयास में जुटे हुए हैं, और आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर उनकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular