Homeदेश विदेशलोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, विपक्ष ने...

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, विपक्ष ने…

नई दिल्ली, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी दल अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में विपक्षी नेताओं की बैठक हुई, जिसमें यह तय किया गया कि संसद में बोलने की अनुमति नहीं मिलने पर स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

संसद में हंगामा, सत्र स्थगित

सोमवार (9 फरवरी) को सुबह लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण संसद 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष का आरोप है कि राहुल गांधी सांसदों के निलंबन और महिला सांसदों पर लगे आरोपों पर बोलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई।

विपक्षी दलों का समर्थन

सूत्रों के अनुसार, लगभग सभी विपक्षी दल स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के पक्ष में हैं। विपक्ष जल्द ही लोकसभा महासचिव को नोटिस सौंपने की तैयारी कर रहा है। बजट सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार देखने को मिल रही है।

पिछले हंगामे के कारण राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पारित करना पड़ा।

असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा को लेकर आपत्ति

विपक्ष ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि सीएम होने के बावजूद सरमा के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए, जो बाद में डिलीट कर दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए

विवादित वीडियो

असम बीजेपी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी वीडियो में सीएम सरमा टोपी पहनकर दो लोगों पर निशाना साधते दिखाई दिए। हालांकि वीडियो कुछ ही देर बाद डिलीट कर दिया गया, लेकिन विपक्ष अब भी इसे लेकर सत्तापक्ष पर हमलावर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular