Homeखेल कूदयू-टर्न के बाद झुका पाकिस्तान, अब तय हुआ महामुकाबला

यू-टर्न के बाद झुका पाकिस्तान, अब तय हुआ महामुकाबला

नई दिल्ली: पाकिस्तान को आखिरकार अपने फैसले से यू-टर्न लेना पड़ा है। 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी, लेकिन कुछ दिनों तक चले ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने खेलने की सहमति दे दी। हालांकि उसने तीन शर्तें रखीं, जिन्हें आईसीसी ने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान को झुकना पड़ा और अब भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला तय हो गया है

ऐसे में आइए जानते हैं कि यह हाई-वोल्टेज मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा, साथ ही लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल।

टी20 वर्ल्ड कप 2026: एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान दोनों ग्रुप ए में हैं।

  • भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को हराया

  • पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की

  • पाकिस्तान आज अपना दूसरा मैच अमेरिका से खेलेगा

  • भारत गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ उतरेगा

दोनों टीमें अपना तीसरा मुकाबला एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच किस तारीख को होगा?

भारत बनाम पाकिस्तान मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला होगा।
तारीख: रविवार, 15 फरवरी 2026

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत आईसीसी टूर्नामेंट में मुकाबला होगा, लेकिन वेन्यू न्यूट्रल रहेगा।
इसी कारण श्रीलंका टूर्नामेंट का सह-मेजबान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular