Homeउत्तर प्रदेशपंचायत चुनाव के मद्देनजर सीएम योगी का बड़ा दांव

पंचायत चुनाव के मद्देनजर सीएम योगी का बड़ा दांव

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। इस बार बजट में आगामी पंचायत चुनाव की झलक साफ दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए पंचायती राज विभाग के बजट में 67 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 10,695 करोड़ रुपये किया है।

कुल विभागवार व्यय की मांग 43,545.32 करोड़ रुपये रखी गई है। इस बजट को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अन्य विभागों को भी मिला बड़ा आवंटन

  • लोक निर्माण विभाग (PWD): 9,072.93 करोड़ रुपये – भवन, सड़क और पुल निर्माण के लिए

  • नगर विकास विभाग: 4,484 करोड़ रुपये

  • नियोजन विभाग: 3,830 करोड़ रुपये

  • सिंचाई विभाग: 2,890 करोड़ रुपये

  • कृषि विभाग: 1,231 करोड़ रुपये

  • आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग: 1,114 करोड़ रुपये

  • गन्ना एवं चीनी विभाग: 989.88 करोड़ रुपये

  • ऊर्जा विभाग: 782 करोड़ रुपये

  • लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन: 650 करोड़ रुपये

  • माध्यमिक शिक्षा: 554 करोड़ रुपये

  • परिवहन: 455 करोड़ रुपये

  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य: 425 करोड़ रुपये

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जल्द आयोजित होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने शुद्ध वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि चुनाव इस साल अप्रैल-मई में हो सकते हैं।

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि चुनाव समय पर आयोजित होंगे और बजट वृद्धि के पीछे भी यही चुनावी तैयारी दिखाई दे रही है।

पंचायती राज विभाग के लिए बजट में वृद्धि से स्पष्ट है कि सरकार स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों और योजनाओं को तेज़ करना चाहती है। वहीं अन्य विभागों को भी पर्याप्त धनराशि आवंटित की गई है, जो प्रदेश में विकास और अवसंरचना निर्माण को बल देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular