Homeक्राइमपटना सिटी में 70 वर्षीय बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पटना सिटी में 70 वर्षीय बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में गुरुवार (12 फरवरी) को सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। विवेकानंद कॉलोनी मोड़ के पास करीब 10:30 बजे 70 वर्षीय मोहम्मद रईस की गला काटकर हत्या कर दी गई।

मृतक की बेटी शबनम खातून ने बताया कि हत्या उनके फुफेरे भाई मोहम्मद अयाज ने की। उन्होंने कहा कि अयाज ने पहले भी धमकी दी थी और परिवार के अंदर चल रहे विवाद को इस हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

हमलावर ने तेज धार वाले चापड़ से किया हमला

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने तेज धारदार हथियार चापड़ से बुजुर्ग की गर्दन पर हमला किया। वार इतना गंभीर था कि गर्दन का पिछला हिस्सा बुरी तरह कट गया। घटना के तुरंत बाद ही रईस ने मौके पर दम तोड़ दिया।पुलिस के अनुसार, वारदात बंगाली टोला मोड़ के पास हुई और आसपास के लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए।

पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

चौक थाना पुलिस ने सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर इलाके को घेरकर जांच शुरू की। एफएसएल (Forensic Science Lab) टीम को बुलाया गया, जो सबूत जुटाने में लगी है। इसके अलावा, CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि पूरी घटना की सटीक जानकारी मिल सके।

पटना सिटी के डीएसपी गौरव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

इलाके में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। डीएसपी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular